नई दिल्ली. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी रैप सॉन्ग ‘लड़कों से खाया है धोखा’ रिलीज हुआ है. स्वर ओरिजनल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए अक्षरा सिंह के रैप सॉन्ग ‘लड़कों से खाया है धोखा’ को खूब सफलता मिल रही है. ये गाना 14 जून को रिलीज हुआ था और कुछ ही दिनों में गाने के 13 लाख यानी 1.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. इस गाने को विष्णु विशेष ने लिखा है जबकि प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है. इस गाने के वीडियो डायरेक्टर सुशांत चंदन हैं. इस रैप सॉन्ग में अक्षरा सिंह बेहद हॉट लग रही हैं.
http://नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने पार कराई नदी, वीडियो वायरल
उनके साथ कई और डांसर्स भी डांस करते नजर आ रही हैं. अक्षरा का लुक और उनका स्टाइल लोगों को बहुत आकर्षक लग रहा है. गाने में अक्षरा का अंदाज और अपने साथी एक्टर के साथ मस्ती बहुत पसंद की जा रही है इसलिए गाने के व्यूज बढ़ते जा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह और एक्टर अमरीश सिंह की एक फिल्म ‘लव मैरिज’ का भोजपुरी गाना ‘चुरुर मुरुर खटियावा’ यूट्यूब रिलीज हुआ था जो खूब धमाल मचा रहा है. गाने में अमरीश और अक्षरा के बीच की केमिस्ट्री गजब ढा रही है.
http://31 जुलाई तक ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना करें लागू : SC










