नई दिल्ली. भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोले नाथ के लिए एक और खूबसूरत गाना ‘ गॅउवें के शिवाला’ रिलीज किया है, जो अब वायरल हो रहा है. यह गाना आरवीएफ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. यह गाना खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में झूम-झूम कर नाची भी हैं. गाना ‘गंउवे के शिवाला’ के गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं.
http://शिकारी कुत्तों के माध्यम से जंगली सुअर का शिकार, दो गिरफ्तार
गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स पर अक्षरा सिंह ने कहा कि सबसे पहले तो पवित्र सावन मास के तृतीय सोमवार और सोमवती अमावस्या पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस कोरोना महामारी के संकटकाल में बाबा भोलेनाथ जी सभी देशवासियों को स्वस्थ, सफल, सुखी और संपन्न रखें. उन्होने कहा कि हम शिवभक्त हैं और उनकी महिमा अपरंपार है. इसलिए मुझे विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ सबकी पीड़ा हर लेंगे. बता दें कि अक्षरा ने बीते सोमवार को भी शिव भक्तों को एक विशेष तोहफा दिया था और अपने यूट्यूब चैनल से गाना कैलाशी रिलीज किया था, जिसे लाखों व्यूज मिले हैं.
http://सरपंच संघ ने नवनियुक्त संसदीय सचिव द्वारिकाधीश का किया सम्मान










