আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के डायलॉग पर ऐश्वर्या राय की हमशक्लस का वीडियो वायरल

Published on: September 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस ऐश्‍वर्या राय की नीली आंखों की हो या फिर उनकी दिलकश अदाओं की, आशिता राठौर हर तरह से उनकी कार्बन कॉपी लगती हैं. इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्‍हें बेशुमार प्‍यार भी मिलता है. आशिता का एक लेटेस्‍ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बार फिर ऐश्‍वर्या की फिल्‍म के डायलॉग पर एक्टिंग करती नजर आई हैं. ऐश्‍वर्या की तरह आशिता को भी अभिनय और डांस का शौक है और वह उनकी फिल्‍मों के डायलॉग और गाने पर अक्‍सर परफॉर्म करती नजर आ जाती हैं.

https://भारतीय टीम को बड़ा झटका, एशिया कप से बाहर हुए जडेजा

आशिता अपने लेटेस्‍ट वीडियो में ऐश्‍वर्या की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के एक पॉपुलर डायलॉग पर एक्टिंग करती दिखी हैं. ऑडियो ओरिजनल रखा है और डायलॉग ऐश्‍वर्या की आवाज में कुछ इस प्रकार है… दर्द, दर्द को ढूंढ ही लेता है. इस पर रणबीर कपूर कहते सुनाई देते हैं… चुरा लूं क्‍या. बता दें कि 2016 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्‍वर्या और रणबीर के साथ अनुष्‍का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्‍म से ऐश्‍वर्या के डायलॉग पर आशिता का लेटेस्‍ट वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हार्ट और फायर की इमोजी लोग सेंड कर रहे हैं.

https://वनोपज संघ के अध्यक्ष पद पर प्रमोद निर्विरोध निर्वाचित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now