আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

AIRTEL, VODAFONE, IDEA ने दिया झटका, महंगे होंगे टैरिफ प्लान

Published on: November 19, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों भारतीय एयरटेल व वोडाफोन ने एक दिसंबर से अपने टैरिफ में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. कंपनियों के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) के लंबित बेहद भारी भरकम बकाए के बाद यह फैसला सामने आया है. हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी यह नहीं बताया है कि आम लोगों की जेब पर उनके फैसले का कितना असर पड़ने जा रहा है.

http://52 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी, देखिए सूची

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी के साथ अत्यधिक पूंजी के निवेश की लगातार जरूरत है. इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि उद्योग डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए हमेशा व्यावहारिक रहे.’  इसमें कहा गया, ‘तदनुसार, एयरटेल दिसंबर से कीमतों में उचित वृद्धि करेगी.’ वोडाफोन ने दूरसंचार क्षेत्र में वित्तीय संकट का उल्लेख किया और कहा कि इसे सभी हितधारकों ने स्वीकार किया है और कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक उच्चस्तरीय कमेटी उचित राहत पहुंचाने पर विचार कर रही है. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा है कि वह ‘उपयुक्त रूप से’ टैरिफ में बढ़ोतरी करेगी जो एक दिसंबर से प्रभावी होगा.

http://रास्ता रोककर चाकू से हमला, 24 घण्टे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now