আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

AIIMS की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा

Published on: July 3, 2021
---Advertisement---

रायपुर. AIIMS की एक छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. एम्स प्रबंधन ने शनिवार को इस मामले की जानकारी मीडिया को दी. पुलिस ने छानबीन में छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात साक्षी कमरे को अंदर से लॉक किया और सीलिंग फैन से कपड़े के जरिए फंदा पर झूलकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. साक्षी रायपुर एम्स में बीएससी (पैरामेडिक्स) की छात्रा थी, वो एम्स परिसर के नर्सिंग हॉस्टल में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि छात्रा का नाम साक्षी दुबे (22) है. कमरे से हमें एक नोट मिला है. इस पर लिखा है- सॉरी मम्मी, सॉरी पापा, मैं जीने के योग्य नहीं हूं. इंग्लिश में लिखा गया ये नोट छात्रा के शव के पास से जांच टीम को मिला है.

http://पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ से पार

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या आज एक करोड़ को पार कर गई है. स्वास्थ्य विभाग से आज रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों खुराक को मिलाकर अब तक एक करोड़ 46 हजार 995 टीके लगाए गए हैं. राज्य में 83 लाख 64 हजार 313 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 16 लाख 82 हजार 682 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं.

http://आमिर खान-किरण राव हुए अलग, क्यों ट्रोल हो रहीं फातिमा?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now