আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

AIIMS पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की थ्योरी को किया खारिज

Published on: October 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स डॉक्टरों के पैनल ने हत्या-आत्महत्या की थ्योरी को सुलझा लिया है. एम्स पैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत सिंह की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं. एम्स पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या का केस है. सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों के पैनल ने सुशांत सिंह राजूपत की मौत मामले में मर्डर की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया. डॉक्टर ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या का मामला है.

http://शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग ‘जरूरत’ रिलीज, देखिए वीडियो



बता दें कि एम्स के डॉक्टरों ने 29 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी थी. एम्स के डॉक्टरों की यह टीम अपना काम कर चुकी है और अब सीबीआई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेगी. जानकारी के मुताबिक यदि अभी भी कोई ऐसा पहलू सामने आता है जिसमें हत्या का एंगल नजर आता है तो इसमें आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी जाएगी जो इरादतन हत्या के लिए लगाई जाती है. हालांकि पिछले 57 दिनों की तफ्तीश में इस तरह का कोई भी तथ्य नजर नहीं आया है जो ये इशारा करता हो कि एक्टर की हत्या हुई थी.

http://हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now