बलौदाबाजार. जिले में विगत दो तीन दिनो से बारिश के चलते धान की फसलों में कीट लगने की संभावनाएं अधिक बढ़ गई हैं. जिससे फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है. किसानों के अनुरोध पर आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने केवल कृषि दवाई दुकानों को सम्पूर्ण लॉकडाउन से छूट प्रदान किया है. यह दुकाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह 8 से 10 बजे तक खोले जा सकते हैं.
http://प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पांच पकड़ाए
अल्पसंख्यक समुदाय हेतु छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
रायगढ़. अल्पसंख्यक समुदाय हेतु प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है तथा संस्था द्वारा वेरीफिकेशन एवं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवम्बर 2020 निर्धारित की गई है. ज्ञात है कि विगत वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक पाने वाले वाले विद्यार्थी जिनके अभिभावक के वार्षिक आय प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये एक लाख रुपए, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 2 लाख रुपए तथा मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति के लिए 2.50 लाख रुपए है ऐसे अल्प संख्यक समुदाय (मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन एवं पारसी) के प्रतिभावान विद्यार्थी भारत सरकार,
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली की वेबसाइट www.scholarships.gov.in में पोस्ट मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 हेतु ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते हैं. इसकी प्रक्रिया वेबसाइट के होम पेज FAQ में दिया गया है. इस योजना के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है. विगत वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थी का 50 प्रतिशत या अधिक अंक (कक्षा पहली को छोड़कर) प्राप्त होना अनिवार्य है. आवेदक का स्वयं का बैंक खाता एकाउंट नंबर होना आवश्यक है एवं पासबुक फोटो सहित संलग्न करना होगा. जिन संस्थाओं का केवाईसी रजिस्ट्रेशन लंबित है वे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर संस्था के आईडी को सक्रिय कराए.
http://Toyota Urban Cruiser भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुंद जिला प्रशासन ? https://t.co/5sbRYzu01G
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 24, 2020







