আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए अघरिया समाज ने दी एम्बुलेंस

Published on: May 29, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए अघरिया समाज ने एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है. शुक्रवार को अघरिया समाज भवन में विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका उद्घाटन किया गया. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी स्थानीय कोविड सेंटर में नगर के आशीष अग्रवाल ने एक इनोवा कार चालक एवं ड्राइवर के साथ निःशुल्क भेंट की थी. अघरिया समाज ने बताया है कि समाज द्वारा दी गई एम्बुलेंस के संचालन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. जिसमें केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल, चोपलाल चौधरी, खिरोद्र पटेल, नरेश नायक, ईश्वर पटेल शामिल हैं. समाज की ओर से एम्बुलेंस का संचालन नो लास नो प्रॉफिट के आधार पर किया जाएगा किन्तु जरुरतमंदों को निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी.

http://लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच, 11 जब्त

एसडीएम श्री गोलछा ने अघरिया समाज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज की यह पहल अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है. इस अवसर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, एसडीओपी पुपलेस पात्रे, तहसीलदार टीआर देवांगन एवं बीएमओ तारा अग्रवाल सहित अघरिया समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. ज्ञात हो कि कोरोना के दूसरे चरण में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने क्षेत्रवासियों को चिंता में डाल दिया था. लिहाजा क्षेत्र के प्रायः सभी समाज ने शासन द्वारा प्रारंभ किए गए कोविड केयर सेंटर में सुविधाएं बढ़ाने मुक्त हस्त से दान दिया है. इसके अलावा व्यापारी एकता मंच कर्मचारी संगठनों के साथ सक्षम लोगों ने मुक्त हस्त से दान कर सेंटर में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने एवं डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित करने में अपना अपना योगदान दिया है. लिहाजा अब स्थानीय कोविड सेंटर पूरी सुविधा के साथ कार्य कर रहा है.

http://अब बस गरारे से हो सकेगी कोरोना जांच, ICMR ने दी नए RT-PCR टेस्ट को मंजूरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now