আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हार के बाद भाजपा नेता ही नेतृत्व पर उठाने लगे उंगलियां, जिलाध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

Published on: December 24, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. बसना नगर पंचायत के वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी शीत गुप्ता के चुनाव जीतने से अब भाजपा नेता ही भाजपा नेतृत्व पर उंगली उठाने लगे हैं. ज्ञात हो कि निर्दलीय विजयी प्रत्याशी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं. यह चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्षद असपाक खान के निधन के बाद पद रिक्त हो जाने पर उप चुनाव हुआ. जानकारी के अनुसार इस चुनाव में भाजपा की ओर से शीत गुप्ता को टिकट नहीं मिलने पर उन्हें नीलांचल सेवा समिति द्वारा मैदान में उतारा गया. चुनाव परिणाम में भाजपा तीसरे नम्बर पर रही. भाजपा को कुल 312 मतों में मात्र 42 वोट ही मिले जबकि दूसरे नम्बर पर रही कांग्रेस प्रत्याशी को भी मात्र 61 वोटों से संतोष करना पड़ा. जबकि नीलांचल के शीत गुप्ता को 205 वोट प्राप्त हुए.

https://हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

भाजपा में मतभेद गहराया

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल के पार्टी प्रवेश नहीं किए जाने के चलते अब पूरी विधानसभा में भाजपा की किरकिरी होने लगी है. बसना में लगातार भाजपा की हार के बाद अब बसना नगर पंचायत के एक पार्षद चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी के निम्न स्तरीय प्रदर्शन से अब जिला भाजपा नेतृत्व निशाने पर आ गया है. भाजपा गढ़फुलझर मंडल के महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजू ने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष से नैतिकता के नाते त्यागपत्र की मांग भी की है. उन्होने बताया कि भाजपा की इतनी बुरी स्थिति इसके पहले कभी नहीं हुई लिहाजा अब भाजपा को मजबूत करने के लिए बगैर देर किए बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सम्पत अग्रवाल को तत्काल भाजपा प्रवेश देकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए.

https://पुल के नीचे मिला 2 युवकों का शव, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now