नई दिल्ली. ‘कच्चा बादाम’, ’कच्चा अमरूद’ गाने के बाद अब ‘काला अंगूर’ गाने ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है. पिछले दिनों एक शख्स ‘कच्चा अमरूद’ गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अब वही शख्स ‘काला अंगूर’ लेकर आए हैं. बता दें कि शख्स सड़कों पर घूम-घूमकर गाना गाते हुए फल बेचते हैं. पिछले दिनों जब उनका ‘कच्चा अमरूद’ गाना वायरल हुआ था तो वे एक म्यूज़िक वीडियो में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए थे. अब वही शख्स ठेले पर बैठकर ‘काला अंगूर’ बेचते नजर आ रहे हैं और उस पर गाना गाते नजर आ रहे हैं.
https://PM Kisan: किसानों को राहत, सरकार ने बढ़ाई ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसके सामने आने के बाद लोग इसे जमकर देख कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ठेले पर बैठे ‘चचा’ चाय की चुस्की लेते हुए ‘काला अंगूर’ गाते नजर आ रहे हैं, जिसे की सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. काला अंगूर गाने को सुनकर हर किसी की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वीडियो को सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. इंस्टाग्राम पर वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए हैं. वहीं हर कोई शख्स के फनी अंदाज को देख अपनी मजाकिया रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.
https://दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, 2 साल में टूट गई थी पहली शादी










