महासमुंद. महिला के साथ एक युवक ने अनाचार कर उसके प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार भैंसाखुरी निवासी 35 साल की महिला रविवार को घर पर अकेली थी. इस दौरान आरोपी मिलन बरिहा उसके घर पहुंचा. उसने अनाचार की वारदात को अंजाम दिया. महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने लकड़ी के एक टुकड़े से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और भाग निकला. परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें महिला बिस्तर पर खून से लथपथ मिली. उसने पूरी जानकारी दी. परिजनों ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया फिर आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कराया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
https://पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब तक 1046.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1046.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 20 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1456.4 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 836.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.







