बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में अवैध मुरुम खनन एवं परिवहन के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है. अवैध खनन और भंडारण के विरूद्ध प्रशासन द्वारा गुरुवार को सख्त कार्रवाई की गई. खनिज विभाग द्वारा सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम करही चंडी में अवैध मुरुम परिवहन करते हुए कुल 6 वाहन पकड़े गए हैं. खनिज अधिकारी के के बंजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि वाहनों में सभी 6 हाइवा है. जिसे जब्त कर निकट थाना सुहेला के सुपुर्दगी में रखा गया है.
https://युवक ने कहा- स्कूली बच्चों के लिए सड़क नहीं.. मुख्यमंत्री ने दी तत्काल स्वीकृति
उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है. इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में रेत सहित अन्य अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. श्री बंजारे ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी. अवैध रेत खनन एवं मरुम उत्खनन करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
https://हाईकोर्ट की टिप्पणी- समाज में बढ़ रही यूज एंड थ्रो की सोच







