बलौदाबाजार. विगत 10 दिनों सहित कल रात खनिज विभाग द्वारा जोंक नदी किनारे बसे रामपुर, कोट के अवैध रेत घाटों से रेत परिवहन के खिलाफ जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की गई है. जिसमें 4 ट्रैक्टर सहित 1 जेसीबी को जब्त किया गया है. इसके साथ कसडोल तहसील के अंतर्गत नदी किनारे बसे हसुवा, बालौदा, परसापाली, डेराडीह, रामपुर क्षेत्र एवं बम्हनी में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर नोटिस जारी कर प्रकरण दर्ज किया गया है. सहायक खनिज अधिकारी ने बबूल पांडेय एवं किशोर बंजारे के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई किया गया है. श्री पांडेय ने बताया कि 40 वाहनों में 17 हाईवा 22 ट्रैक्टर एवं 1 जेसीबी मशीन को जब्त कर निकट थाना में रखा गया गया है.
http://बंधक श्रमिक पुनर्वास कोष के लिए राशि आहरित नहीं, 5 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी
यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है. इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है जो करीब 12 लाख रुपए से अधिक है. जिससे सरकार को अतरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी. इसके साथ ही जिला में अवैध खनन को रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है. कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. अवैध रेत के भंडारण, अनुमति और उत्खनन, परिवहन के साथ-साथ रॉयल्टी पर्ची आदि सभी दस्तावेजों के परीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं. श्री जैन ने कहा है कि ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी.
http://ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण, 400 किमी तक दुश्मन होगा ढेर







