पिथौरा. महासमुंद जिले में हुए महिला एवं बाल विकास विभाग में एक बड़े घोटाले के बाद भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा व मामले की जांच को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष निशा अग्रवाल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया. महिला मोर्चा ने ज्ञापन में कहा है कि पिछले दो-ढाई वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल में ही छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे हैं. पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज उठाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है. महासमुंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए उपहार सामग्री की खरीद व मई माह के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री खरीद अनियमितता को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा.
http://सोने में थमा तेजी का सिलसिला, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानें नया भाव
केवल इन दो मामलों में ही 30 लाख रुपए से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है ऐसे में अगर पूरे दो-ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में हुए खरीदी की जांच की जाए तो सैकड़ों करोड़ के घोटाले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता यह गंभीर स्थिति है. दुःखद यह भी है कि भ्रष्टाचार की शिकायत और ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार उस अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है. घर पर अनशन कर रहे अधिकारी को पुलिस द्वारा जबरिया उठाकर ले जाया गया फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया. इससे संबंधित जांच पहले ही हो चुकी थी लेकिन अब फिर से विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है. स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी का मुंह बंद कर शासन अपने ही मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है.
http://कलार समाज द्वारा अब तक 500 परिवारों को राहत सामग्री वितरित
वहीं बोदले के खिलाफ बदले की कार्रवाई की भी आशंका है ऐसे में निवेदन है कि न्याय के हित में निम्नलिखित निर्देश देने का कष्ट करेंगे. अधिकारी बोदले को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए, खरीदी प्रक्रिया आबंटन आदि में भ्रष्टाचार के तमाम मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराई जाए, संबंधित मंत्री को बर्खास्त करने की कार्रवाई हो, तमाम लाभार्थियों को डीबीटी द्वारा सीधे भुगतान किए जाएं, महासमुंद के मामले में संबंधित तमाम पत्राचार और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, इन सभी मांगों को लेकर महिला मोर्चा में विशेष रुप से श्रीमती किरण अग्रवाल, श्रीमती क्षमा गोयल, भगवती निषाद, सताबाई यादव उपस्थित थी.
RBI का अलर्ट! 23 मई को इतने घंटों तक नहीं मिलेगी NEFT सर्विस https://t.co/eL5BNlVGSX
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 18, 2021







