আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिला बनाने में समय लगता है, सरायपाली में खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय : भूपेश

Published on: December 8, 2022
---Advertisement---

महासमुंद/सरायपाली. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता में कहा कि भेंट-मुलाकात का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन देखना और फीडबैक लेना है. योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है या नहीं इसे देख रहा हूं. योजनाओं की जानकारी ले रहा हूं, समीक्षा कर रहा हूं. आम जनता की आय में वृद्धि करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है. पिछले चार साल से हम अभियान में लगे हुए हैं, हमने रीपा की शुरूआत की है, निर्माण कार्यों अब तेजी से चलेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य प्रमुख लक्ष्य है, संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है. धान खरीदी अच्छी तरह से चल रही है, बारदाने की कमी नहीं है. जिलों को बनाने, स्थापित करने में समय लगता है.

https://सूटकेस में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

केवल घोषणा से काम नहीं चलता. चुनाव के पहले शायद घोषणा नहीं हो पाएगी. मुख्यमंत्री ने सरायपाली में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की. प्रेस क्लब के लिए 20 लाख की राशि मंजूरी की, सरायपाली में बनेगा प्रेस क्लब के लिए भवन. उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूरों को वापस लाने की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही है, यदि जबरन पलायन हो रहा है तो हम कार्रवाई भी कर रहे हैं. पलायन में कमी आ रही है. शासन की योजनाओं से लोग लाभांवित हो रहे हैं. बेहतर रोजगार मिलने से पलायन घटा है. सरकार की नीतियों एवं गतिविधियों के कारण बस्तर में नक्सली गतिविधि कम हुई है. बस्तर में नक्सली गतिविधियों पर कमी आई है. हमने 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की. शिक्षकों की भर्ती का काम हो रहा है.

https://नर्सरी में फांसी के फंदे पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now