नई दिल्ली. कन्नड़ एक्ट्रेस शनाया काटवे को अपने ही भाई की हत्या के आरोप में हुबली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को आशंका है कि वह अपने भाई की हत्या में शामिल है. इस हत्या में चार और लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में धारवाड़ जिला पुलिस ने जांच के लिए कई टीम बनाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस शनाया काटवे के भाई राकेश काटवे का कटा हुआ सिर देवरागुडीहल के जंगल में मिला जबकि शरीर के बाकी टुकड़े हुबली और गदग रोड पर मिले. धारवाड़ जिला पुलिस ने चार और संदिग्ध आरोपियों की पहचान उजागर की है, जिनका नाम नियाज अहमद कटिगार, तौसीफ चन्नापुर, अल्ताफ मुल्ला और अमन गिरानीवाले बताया जा रहा है छानबीन में सामने आया कि शनाया का अफेयर नियाज अहमद कटिगार से चल रहा था, जिसको राकेश पसंद नहीं करता था.
http://IPL 2021 : रोमांचक मुकाबले में RCB ने DC को 1 रन से हराया, प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची
ऐसे में कटिगार ने राकेश को मारने का प्लान बनाया. राकेश की हत्या 9 अप्रैल को उनके घर में हुई थी. उस दौरान शनाया अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए हुबली गई थीं. वहीं आरोपियों ने गला दबाकर राकेश की जान ली. नियाज अहमद और बाकियों ने एक दिन बाद लाश के टुकड़े किए और फिर शहर के कई इलाकों में फेंक दिया. इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वो जल्दी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. शनाया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि शनाया ने राघवंका प्रभु की निर्देशित फिल्म ‘इदम प्रेमम जीवन’ से डेब्यू किया था.
http://पिता-बेटी और बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 5 हिरासत में










