আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब मैं थक गई हूं

Published on: May 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं और मुंबई से जाने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था. काम न मिलने से डिप्रेशन में थी. निराश होकर प्रेक्षा ने बीते सोमवार रात अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. बता दें कि प्रेक्षा की उम्र महज 25 साल थी और वह टीवी के एपिसोडिक शोज जैसे क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में नजर आ चुकी थीं. प्रेक्षा को हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ में भी देखा गया था. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा संदेश छोड़ा था जिसमें लिखा है-

http://शादी की अनुमति के लिए उमड़ी भारी भीड़, धारा 144 और सोशल डिस्टेंस का खुला उल्लंघन

सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना. प्रेक्षा ने आत्महत्या तो रात में ही कर ली थी लेकिन उनके घरवालों को भी सुबह ही पता चला. घटना की जानकारी होते ही उनके घरवाले प्रेक्षा को लेकर अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. प्रेक्षा का सुसाइड नोट मिला है जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया. प्रेक्षा ने लिखा है- मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे विश्वास का दम तोड़ दिया है. मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती. इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है. पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की. अब मैं थक गई हूं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड नोट का यह अंश केस के इंचार्ज राजीव भदौरिया ने साझा किया है. उन्होने कहा कि फिलहाल जांच जारी है.

http://क्वारंटाइन सेंटर में प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं महिला, मितानिन को जाने से रोका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now