नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रविवार को सुकेश चंद्रशेखर की पार्टनर एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का कहना है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर की साथी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है, जिसे रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
https://रेस्ट हाउसों में आएदिन शराब पार्टी से बढ़ी खास लोगों की परेशानी
रैनबैक्सी के एक अन्य पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह को भी चंद्रशेखर ने धोखा दिया था, जिन्होंने केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में खुद को पेश किया था. मामले में अब तक कम से कम दो प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. मनी कंट्रोल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, दिल्ली की एक अदालत ने 4 सितंबर को चंद्रशेखर को 16 दिन की पुलिस हिरासत में भाजा था. इसके एक दिन बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है. चंद्रशेखर, जो एक कथित ठग है, चुनाव आयोग रिश्वत मामले सहित 21 मामलों में आरोपी है.
https://मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ एफआईआर, भूपेश ने कहा- कोई भी कानून से ऊपर नहीं










