আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस दीपा ने की खुदकुशी, रिलेशनशिप में चल रही थीं दिक्कतें

Published on: September 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस दीपा (29) ने रविवार को खुदकुशी कर ली. उनका शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. एक्ट्रेस दीपा का असली नाम पौलीन जेसिका था, जिन्हें स्टेज पर दीपा के नाम से पहचान मिली थी. पुलिस ने दीपा की मौत को आत्महत्या का केस माना है और इसी के लिहाज से मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपा किसी के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उनका रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रहा था, यही उनके इस कदम के पीछे अहम वजह है. पुलिस फिलहाल एक्ट्रेस के लव एंगल की भी तह तक पहुंचकर उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश मं जुटी है.

https://वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक

एक्ट्रेस दीपा चेन्नई के विरुगंबाक्कम मल्लिकाई एवेन्यू में अकेले ही एक अपार्टमेंट में रहा करती थीं. जब दीपा के रिश्तेदार उन्हें लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा था. जब दीपा ने दोस्तों और अन्य लोगों का भी फोन उठाना बंद कर दिया तो उनका दोस्त प्रभाकरन उनकी खबर लेने घर पहुंचा था. उसने ही पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद आत्महत्या की बात सामने आ सकी. बता दें कि कई सुपरहिट तमिल फिल्मों में दीपा अभिनय कर चुकी थीं. वे इसी साल रिलीज हुई फिल्म वैधा में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ लीड रोल में प्रेमा महेंद्र थे. इसके अलावा वे तमिल की ही सुरपहिट थ्रिलर थुप्परिवलन में भी एक छोटे से रोल में दिखी थीं.

https://एक गांव… जहां होती है जहरीले सांपों की खेती

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now