আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थीं पीड़ित

Published on: November 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का गुरुवार को पंजाब के लुधियाना जिले में निधन हो गया. उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी गिनती सफल एक्ट्रेस में होती है. दलजीत कौर ने 69 साल की उम्र में सुधर में स्थित उनके चचेरे भाई के घर पर सुबह आखिरी सांस ली. दलजीत कौर एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं. उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा के अनुसार कौर पिछले तीन वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और बीते एक साल से कोमा में थीं. दलजीत एक्टिंग की दुनिया के अलावा कबड्डी और हॉकी की भी खिलाड़ी रही थीं.

https://निधि गुप्ता का हत्यारोपी सूफियान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

उनके निधन पर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा, सिंगर मीका सिंह ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई करने के बाद कौर ने 1976 में ‘दाज’ फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था. दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जबकि पंजाबी में 70 से अधिक फिल्मों में काम किया. दलजीत कौर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पूत जट्टां दे’ (1983), ‘मामला गड़बड़ है’ (1983), ‘की बनू दुनिया दा’ (1986), ‘पटोला’ (1988) और ‘सईदा जोगन’ (1979) शामिल हैं.

https://खुद को अविवाहित बता शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, शिक्षक गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now