नई दिल्ली. साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा कामराज की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई. बुधवार को उनका शव चेन्नई के नजरथपेट स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. शुरुआती जांच में ये खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी. शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था. लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया. वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है.
http://रिलीज के साथ वायरल हुआ खेसारीलाल का नया गाना ‘तू लड़की है, ऑक्सीजन नहीं’
वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं. उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता. लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है. उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. शुरुआती जांच में जरूर ये एक सुसाइड केस बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी. बता दें कि चित्रा का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है. उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी.
http://मोनालिसा का ट्रेडिशनल लुक वायरल, देखिए तस्वीरें










