नई दिल्ली. डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्या बनर्जी (33) का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके आवास में वह मृत पाई गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था. पुलिस दरवाजा तोड़कर उनके घर के अंदर घुसी थी, जहां उनका शव बेड पर पड़ा मिला. उनके नाक से खून बह रहा था और आसपास में उल्टियां कर रखी थीं. काम के लिए एक्ट्रेस के घर पहुंची मेड ने पुलिस को सूचना दी थी और कहा था कि वह फोन नहीं उठा रही हैं. फिलहाल पुलिस आर्या बनर्जी की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी है.
http://कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली एक्ट्रेस को हुआ पैरालिसिस, अस्पताल में भर्ती
आर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक बनर्जी अपने घर में अकेले कुत्ते के साथ ही रहती थीं. उनके कमरे से शराब की कई बोतलें बरामद की गई हैं. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं. बता दें कि आर्या बनर्जी का वास्तविक नाम देवदत्ता बनर्जी था और वह मशहूर सितार वादक निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं. आर्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म से की थी. इसके बाद वह द डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ नजर आईं थीं.
http://जबरन ले जाई गई एक महिला मजदूर मुक्त, महिला दलाल सहित दो गिरफ्तार










