আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Published on: September 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे. इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बुधवार रात वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे. सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हाल ही में सिद्धार्थ, शहनाज गिल के साथ करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी पर दिखाए दिए थे. जहां उन्होंने न सिर्फ करण बल्कि घरवालों के साथ खूब मस्ती की थी.

https://इस सप्ताह भी बारिश नहीं हुई तो सूखे की चपेट में आ जाएगी 50 फीसदी फसल

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2008 में टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंनें ‘जाने पहचाने से अजनबी’, ‘सीआईडी’, ‘बालिका वधू’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे टीवी शोज और कई रियलिटी शोज में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं. उन्होंने टीवी के दो बड़े रियलटी शोज खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन और बिग बॉस का 13वां सीजन उन्होंने अपने नाम किया था.

https://गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए : हाईकोर्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now