नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर शाहनवाज प्रधान (56 ) का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उन्होंने ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में ‘गुड्डू भैया’ (अली फजल) के ससुर का दमदार किरदार निभाया था. बताया जा रहा है कि वो किसी फंक्शन में थे और वहीं पर उनके सीने में तेज दर्द उठा और वो बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बता दें कि शाहनवाज प्रधान का जन्म 6 दिसंबर 1963 को उड़ीसा में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. वे 7 साल की उम्र में फैमिली के साथ रायपुर शिफ्ट हो दए थे. बचपन से ही एक्टिंग के शौकिन शाहनवाज ने सातवीं क्लास में स्टेज पर परफॉर्म किया था.
https://कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीते
बाद उन्होंने कॉलेज के दिनों में लोकल ड्रामा ग्रुप जॉइन कर लिया था और प्ले करने लगे थे. शाहनवाज ने 1991 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई का रूख किया था. उन्होंने ‘जन से जनतंत्र’ टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. बाद उन्होने ‘श्री कृष्णा’ सीरियल में नंद बाबा का यादगार रोल प्ले किया. इसके अलावा भी उन्होंने कई फेमस टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने ‘देख भाई देख’, ‘अलिफ लैला’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘बंधन सात जन्मों का’ और 24 जैसे शो में और ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘फैंटम’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में काम किया था. वे फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में गोलू और स्वीटी के पिता के रोल में नजर आए थे जो पुलिस ऑफिसर होता है.
https://दीपिका-प्रभास स्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ की रिलीज डेट आउट










