नई दिल्ली. बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्र का किरदार निभा चुके एक्टर सतीश कौल का कोविड-19 के चलते लुधियाना में निधन हो गया. सतीश ने तमाम टीवी शोज और हिंदी व पंजाबी फिल्मों में काम किया था. उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया है. बता दें कि सतीश तकरीबन 300 फिल्मों का हिस्सा रहे थे और उन्होंने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, देव आनंद व दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था.
http://हितग्राही की मौत के बाद भी पेंशन राशि की जा रही थी आहरित, एफआईआर के निर्देश
कश्मीर में जन्मे सतीश की उम्र करीब 72 साल थी और उम्र के आखिरी पड़ाव में वह तंगहाली से जूझ रहे थे. हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता सतीश ने प्यार तो होना ही था (1998), आंटी नं 1 (1998), जंजीर (1998), याराना (1995), ऐलान (1994), इल्जाम (1986), शिवा का इंसाफ (1985) और कसम जैसी फिल्मों में कई बड़े और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था. पंजाबी फिल्मों की बात करें तो सतीश आजादी, शेरा दे पुत्त शेर, मौला जट्ट, गुड्डो, पटोला और पींगा प्यार दीयां जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे.
http://फिर चला श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, ‘ओ सनम’ में टोनी कक्कड़ ने दिया साथ










