नई दिल्ली. कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय (38) का सोमवार को बंगलूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया. शनिवार रात बाइक से फिसलने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया था. जिसकी वजह से उनके दिमाग में कई चोटें आई थी. इस दुर्घटना के बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उनकी हालत काफी गंभीर थी इसलिए उनकी सर्जरी करनी पड़ी. बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और यह अभिनेता कोमा में चले गए. सोमवार को संचारी विजय ने अंतिम सांस ली.
http://किसान से ऋण पुस्तिका बनाने हेतु नकद राशि की मांग, पटवारी निलंबित
विजय के परिवार ने अपने बेटे के निधन के बाद उनके अंगों को दान करने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार रात के करीब 11:45 संचारी अपने एक दोस्त के साथ पीछे बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए निकले थे. विजय के दोस्त नवीन ने बताया कि बारिश की वजह से सड़कें काफी गीली थीं जिसकी वजह से उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह फिसल गई. उनकी बाइक सीधा बिजली के खंभे से जा टकराई. इस हादसे में नवीन का पैर फ्रैक्चर हुआ और संचारी विजय गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर और जांघ में काफी चोटें आई थीं.
http://मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, निजी स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस वहन करेगी सरकार
इस घटना के बाद तुरंत ही अभिनेता को अस्पताल लाया गया और सर्जरी की गई. लेकिन डॉक्टर्स अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद भी अभिनेता को बचाने में सफल नहीं हुए. बता दें कि संचारी विजय कर्नाटक के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे. उन्होंने साल 2011 में कन्नड़ फिल्म ‘रंगप्पा होगबितना’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्हें फिल्म ‘नानू अवनाला अवलु’ में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें किलिंग वीरप्पन और नथिचारामी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.
खतरनाक डेल्टा+ में बदला डेल्टा वेरिएंट, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल को भी कर सकता है बेअसर https://t.co/NavLglYBhE
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 14, 2021










