আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी समय तक मांगते रहे मदद

Published on: May 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर-यूट्यूबर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन हो गया. इस बात की पुष्टि थिएटर निर्देशक-नाटककार अरविंद गौड़ ने की है. अरविंद गौड़ ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा- राहुल वोहरा चला गया. मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा. कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता. कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था. राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, मुआफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं. आखिरी नमन. राहुल वोहरा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मदद की अपील की थी. लेकिन इस मुश्किल वक्त में वह ज्यादा देर तक जिंदगी का हाथ थामे नहीं रह सके.

http://स्टंप को बैट बनाकर बच्चे लगाए बेहतरीन शॉट्स, वीडियो वायरल

खबर है कि कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही राहुल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसी के चलते उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखी थी. राहुल वोहरा ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा- मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता. तुम्हारा राहुल वोहरा. एक पेशेंट के तौर पर उन्होंने अपनी डिटेल्स इस पोस्ट में साझा की थीं. साथ ही उन्होंने लिखा- जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा. अब हिम्मत हार चुका हूं. अपने इस पोस्ट में राहुल ने पीएम मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी टैग किया है. बता दें कि राहुल सोशल मीडिया पर अपने मोटिवेशनल वीडियोज को लेकर खूब चर्चा में रहते थे. इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘अनफ्रीडम’ में नजर आए थे.

सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now