আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अभिनेता इरफान खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

Published on: April 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत काफी गंभीर थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी. उनका 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था. फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान. तुम लड़े और लड़े और लड़े. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे. सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी. सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया. ओम शांति. इरफान खान को सलाम.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 नए मरीज मिले, अब 13 एक्टिव केस

बता दें कि मंगलवार को अस्पताल से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि इरफान खान की हालत आतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी. इसके साथ ही अभिनेता को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि अभिनेता की तबीयत में पहले से सुधार है. इस बीच अब शूजित सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि बुधवार को अभिनेता का निधन हो गया है.

http://जिले के अंदर, अंर्तजिला और अंतर्राज्यीय पास जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

https://twitter.com/ShoojitSircar/status/1255377784773410818

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now