महासमुंद. कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन ने जिले में लॉकडाउन स्थिति रहने तक आम नागरिकों के लिए सब्जियों की सुगमता से आपूर्ति के लिए दर निर्धारित किया है. जिसमें लौकी 10 रुपए प्रति नग, बैंगन 20 रुपए प्रति किलोग्राम, टमाटर 20 रुपए प्रति किलोग्राम, बीन्स 40 रुपए प्रति किलोग्राम, बरबट्टी 40 रुपए प्रति किलोग्राम, खीरा 20 रुपए प्रति किलोग्राम, मिर्च 25 रुपए प्रति 250 ग्राम, केला 20 रुपए प्रति किलोग्राम, कुंदरू 20 रुपए प्रति किलोग्राम, करेला 40 रुपए प्रति किलोग्राम, ग्वारफली एक माह बाद आएगा. उपरोक्तानुसार दर समस्त फुटकर विक्रेताओं के लिए भी लागू रहेंगे. प्रस्तावित दर से अधिक दर पर बिक्री करने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
http://विधायक द्वारिकाधीश ने 1 माह का वेतन और विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा
7 अप्रैल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
महासमुंद. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत मुख्या चिकित्सा अधिकारी द्वारा पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए अभ्यर्थियों से स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में 26 मार्च 2020 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे. नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उक्त अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अभ्यर्थियों से 07 अप्रैल 2020 तक आमंत्रित किए गए हैं. अभ्यर्थी सुविधानुसार सामान्य पेपर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद को संबोधित करते हुए हस्ताक्षरित आवेदन के साथ कार्यालयीन ई-मेल – cmho_mahasamund@rediffmail.com में दावा आपत्ति कर सकते हैं इस संबंध में जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.26 मार्च 2020 तक स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं हैं.
http://कोरोना से उपजे संकट के खिलाफ सांसद चुन्नीलाल ने दिए एक करोड़ एक लाख







