আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लापरवाही पर कार्रवाई : 92 सचिवों का एक दिन का वेतन काटा और 28 का वेतन रोका

Published on: March 7, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक रखी गई थी. बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने किया. बैठक में जिले के सभी जनपद सीईओ के साथ-साथ चयनित ग्राम पंचायत के सचिव भी उपस्थित हुए. बैठक के दौरान विकासखण्ड भाटापारा के 20, कसडोल 10, बिलाईगढ़ 35, सिमगा के 16, पलारी के 14 एवं बलौदाबाजार के 07 सचिव अनुपस्थित रहे. इस पर जिला पंचायत सीईओ ने बेहद नाराजगी जाहिर करते हुए सभी 92 अनुपस्थित पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को दिया. कार्यों की समीक्षा करते हुए सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने  विकासखंड बिलाईगढ़ में 4, कसडोल 9, सिमगा 13 एवं भाटापारा के 2 ग्राम पंचायतो में गौठान निर्माण

http://गांवों में पेट्रोलिंग करेंगे पुलिस जवान, होली शांतिपूर्वक मनाने थाना प्रभारी की अपील

हेतु स्वीकृत कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों का वेतन रोक दिया है. इन्हें वेतन अब कार्य प्रारंभ कर फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर ही वेतन निकालने की अनुमति दी जाएगी. वेतन कटने वाले सचिवों में विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत भरसेला (नया), तुरमा, बरदा, बिटकुली, कोरदा, बेमेतरा, लाहोद, विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत सेमरियाघाट, गुर्रा, बोरसी ब, पथरिया, सुरखी, खम्हरिया, बिटकुली, करहीबाजार, टोनाटार, गुड़ाघाट, मोपकी, चिचपोल, धनेली, लमती, बगबुड़वा, सिल्वा, खपरी एस, लच्छनपुर, पेण्ड्री, मोपर, विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत डूरूमगढ़, पण्डरीपानी, बालपुर, रोहिना, देवरहा, पिपरडूला, गोरबा, चिकनीडीह, बम्हनपुरी, सरसीवा, धनगांव, पण्डरीपाली, धौराभाठा घो, चोरभटठी, तेंदुआ, पिपरभावना ते, परसाडीह, सेंडदूरस, खैरझिटी, खजुरी, गिरवानी, बंदारी, किसड़ा, गाताडीह, कोसमकुण्डा, ओड़काकन, सिंघीटार, झुमका, करबाडबरी, कैथा, सुतीउरकुली, अमलडीहा, दुरूग, डूरूमगढ़, खपरीडीह, विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत साबर, खपरीडीह, रवान, छरछेद, बल्दाकछार, देवरीकला, दर्रा क, अवराई, अमलीडीह, बम्हनी, विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत सकरी प,गिधपुरी, रसौटा, जंगलोर, एवं विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत संजारी (नवागांव), नवापारा, भोथाडीह, बिटकुली, बनसांकरा, कोलिहा, रोहरा,किरवई, तुलसी, मर्राकोना, चौरेंगा, सुहेला, चंदियापथरा, लिमतरा, रावन, कुकराचुन्दा शामिल हैं.

http://उठाव व सुरक्षित भंडारण की पहल हो, धान उठाव के सरकारी दावे कोरा झूठ : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now