महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन और फर्शी पत्थर के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर खनिज के अवैध रूप से परिवहन की रोकथाम हेतु संयुक्त उड़नदस्ता दल एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है. दल ने शनिवार शाम को अवैध रेत एवं फर्शी पत्थर परिवहन करते हुए 6 वाहन पकड़े हैं. खनिज अधिकारी एचडी भारद्वाज के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई. खनिज अधिकारी ने बताया कि बिना रायल्टी अभिवहन पारपत्र के परिवहन करने के फलस्वरूप वाहन मालिक रमेश साहू वाहन क्रमांक सीजी 04 एन ई 7109 एवं जितेन्द्र कोसले वाहन क्रमांक सीजी महेन्द्रा सोल्ड,
https://मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कर्मचारियों की 50% उपस्थिति के निर्देश
खोमन ध्रुव वाहन क्रमांक सीजी 06 0632 तथा रूढीराम वाहन क्रमांक एमएच 40 बी.एच. 7686 कुल 04 वाहनों को पकड़ कर थाने की अभिरक्षा में खड़ी कराई गई है तथा पुलिस विभाग द्वारा दो वाहनों को बिना रायल्टी पर्ची खनिज परिवहन करने के कारण जब्त कर कार्रवाई की गई है. इस प्रकार कुल 6 वाहनों में खनिज अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई कर वाहन थाना के सुपुर्द में खड़ी कराई गई है. इन पर नियमों के तहत् अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार देर शाम खनिज विभाग द्वारा भटगांव, कसडोल एवं बलौदाबाजार में अवैध रेत परिवहन करते हुए 10 वाहन पकड़े हैं. खनिज अधिकारी ने एम चंद्रशेखर नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की है. खनिज अधिकारी ने बताया कि 10 वाहनों में 3 हाईवा 7 ट्रैक्टर शामिल है. जिसे जब्त कर निकट थाना एवं कुछ गाड़ी जिला मुख्यालय कार्यालय परिसर में रखी गई है.
https://1 फरवरी से बदलने वाले हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर







