पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने अनाचार के एक और आरोपी को पकड़कर सींखचों के पीछे पहुंचा दिया. इसके पूर्व अनाचार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. ज्ञात हो कि पुराने मामलो में फरार आरोपियों की फाइल निकालकर अब पुलिस तेजी से कार्रवाई में जुटी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज लम्बित मामलो में उच्चाधिकारियो के निर्देश पर अब कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को भी विगत 2 वर्ष से फरार अनाचार के आरोपी मुडीपार निवासी मुकेश पिता विश्वनाथ बरिहा (26) को गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस सफल हुई.
http://कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण में अधिकारी मिले अनुपस्थित, 1 दिन का कटेगा वेतन, नोटिस भी जारी
आरोपी मुकेश पर धारा 363, 366, 376, 376 (2) (ढ) भादवि एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध है. शुक्रवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं पीड़ित नाबालिग बालिका को भी बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पिथौरा एनके स्वर्णकार के साथ स्टाफ प्रधान आरक्षक मोहन साहू, चंचल बंशवार, नरेश जोशी, जुनेद खान,नीलम मिश्रा अजय नेताम का योगदान रहा. ज्ञात हो कि विगत सोमवार को भी स्थानीय पुलिस ने एक अनाचार के आरोपी डोंगरीपाली बागबाहरा निवासी रोहित साहू को पकड़कर सींखचों के पीछे पहुचाया था.
http://बागबाहरा ब्लॉक को मुनगा हब बनाने जनपद में कार्ययोजना तैयार







