अंबिकापुर. एसीबी ने गुरुवार को लेखापाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लेखापाल लुंड्रा के बीईओ कार्यालय में पदस्थ है. जानकारी के मुताबिक डोडरी सूरजपुर निवासी परमेश्वर राम राजवाड़े प्राथमिक स्कूल देवरी में हेडमास्टर थे. उनकी अप्रैल 2016 में मौत हो गई. इसके बाद से ही उनकी बेटी निर्मला राजवाड़े पिता की लीव इन कैशमैंट की बकाया राशि 4 लाख रुपए के लिए बीईओ कार्यालय के चक्कर लगा रही थीं.
http://क्वारंटाइन सेंटर से निकले लोगों की जाँच रिपोर्ट 5 दिन बाद आई कोरोना पॉजिटिव!
आरोप है कि बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल पटेल राम राजवाड़े इसके लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था. निर्मला एक जून को लेखापाल से मिली तो उन्होने कहा कि 10 हजार रुपए दोगी तो सारा काम कर दूंगा. निर्मला ने परेशान होकर एसीबी में शिकायत कर दी. सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप का आयोजन किया और गुरुवार सुबह महामाया पेट्रोल पंप के पास उसे रुपए लेने बुलाया. लेखापाल ने रुपए लेने के बाद साथ लाए रजिस्टर के बीच में रखे, वैसे ही एसीबी ने उसे धर दबोचा. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
http://सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 की मौत







