अंबिकापुर. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राजस्व निरीक्षक (RI) को सह कार्यालय से 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर निवासी अर्चना खाखा को अपनी जमीन का नक्शा बनवाना था इसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग में संपर्क किया. ठाकुरपुर हल्का पटवारी नंबर-57 राजबहादुर सिंह ने जमीन की नाप किया. इसके बाद नक्शा बनाने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग रखी. इस पर महिला ने एसीबी में इसकी शिकायत कर दी. शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप का आयोजन किया. शुक्रवार को महिला पहले से तय की राशि में से 8 हजार रुपए लेकर उसके कार्यालय पहुंची. वहां रुपए लेते ही एसीबी की टीम ने दबिश दी और मौके पर आरआई राजबहादुर सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 एवं संशोधन अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा.
http://टॉप मॉडल-मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योराण ऐसे बनी IAS
शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 20 अगस्त तक आवेदन
सूरजपुर. विकासखण्ड प्रतापपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम गोटगवां, गोरगी, बरपटिया, लोलकी में संचालनकर्ता की नियुक्ति किया जाना है. जिसके लिए आमजनों, सहकारी समितियॉ, वृहद आदिम जाति बहुउद्देषीय सहकारी समिति (लेम्पस, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वशासीय निकाय के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक संस्था 20 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय प्रतापपुर में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं.
http://Oppo A52 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







