আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसीबी के क्लर्क ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

Published on: August 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. एसीबी में पदस्थ एक क्लर्क ने रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. क्लर्क के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक राजातालाब निवासी परशुराम मंडावी एसीबी में क्लर्क पद पर थे. बताया जा रहा है कि रविवार को वो घर में बिना खाना खाए ही अपने कमरे में जाकर सो गए.

http://कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में 62064 नए मामले, 1007 की मौत

रात करीब 12.30 बजे उनका बेटा खाने के लिए उन्हें बुलाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा. कमरे में प्रेस के तार से परशुराम पंखे से लटक रहा था. इस पर बेटे और उनकी पत्नी ने किसी तरह से दरवाजा खोला और उनको नीचे उतारा. हालांकि परशुराम की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि परशुराम शराब पीने का आदी था. फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

http://मास्क पहन इवनिंग वॉक पर निकलीं उर्वशी रौतेला, वीडियो देख यूजर बोले- जबरदस्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now