मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. एसीबी ने महिला एवं बाल विकास के एक अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की महिला स्व-सहायता समूह ने रेडी-टू-ईट सामग्री का निर्माण और वितरण किया था. इसका बिल 9 लाख रुपए बना था, पर इसके बदले समूह को केवल 2.5 लाख रुपए का ही भुगतान हुआ था. बाकी के 6.5 लाख का भुगतान नहीं हो सका था. जिसके चलते समूह ने खड़गवां के परिजोजना अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया था.
https://फेक न्यूज फैलाने वाले 10 Youtube चैनलों के 45 वीडियो ब्लॉक
इसी कार्यालय में अकाउंटेंट रविशंकर खलखो पदस्थ हैं. रविशंकर खलखो ने ही भुगतान कराने के बदले डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी. दोनों पक्षों में 50-50 हजार रुपए की किस्तों में एक लाख रुपए देने की सहमति बनी थी. इधर, समूह के लोगों ने इस बात की शिकायत ACB से भी कर दी. बाद समूह के लोग सोमवार को पैसे देने पहुंचे थे. इसी वक्त ACB की टीम भी ऑफिस में पहुंच गई. उस दौरान जैसे ही समूह के लोगों ने अकाउंटेंट को 50 हजार रुपए दिए, ACB की टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है.







