कोरिया. कलेक्टर एसएन राठौर ने विपिन कुमार दुबे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्षेत्र कोथारी, कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मनेन्द्रगढ़ के द्वारा शराब के नशे में कार्यालय में उपस्थित होकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गाली गलौज, मारपीट एवं अशांति उत्पन्न करने तथा सौपे गए कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम-9 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में दुबे का मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बैकुण्ठपुर जिला कोरिया निर्धारित किया गया है. दुबे को निलंबन अवधि में निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://बगैर मास्क के बसों में सफर नहीं कर सकेंगे यात्री
टीएम कैश वैन लूट की गुत्थी 10 घंटे में सुलझाने पर पुलिस टीम को गृह मंत्री ने दिया नकद पुरस्कार
रायपुर. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायगढ़ में एटीएम कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने की सफलता पर पुलिस टीम को 50 हजार रुपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया है. उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई 2020 को रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी. मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्री श्री साहू ने पुलिस महानिरीक्षक एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी ली और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था.
http://शनाया कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, वीडियो वायरल







