रायपुर. राज्य सरकार ने बलौदाबाजार जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी के प्रबंधन के चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है साथ ही राज्य में एस्मा लागू किया गया है. संजय तिवारी को बिना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और खाद्यान्न भण्डारण से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड नवा रायपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है। तिवारी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
http://निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली पर लगी रोक, जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश
हथकरघा संघ ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में सहायता के लिए 21 लाख दिए
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मार्यादित रायपुर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सहायतार्थ इक्कीस लाख रूपए की राशि जमा कराई है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने अनेक कदम उठाए हैं, राज्य में लॉकडाउन के दौरान कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. राज्य शासन द्वारा मजदूरों, वेघरवार लोगों, प्रवासी मजदूरों सहित अन्य पीड़ित लोगों का हर संभव सहयोग और सहायता की जा रही है. इस कार्य में अनेक संस्थाओं, व्यक्तियों ने सहयोग देने कदम बढ़ाए हैं. मुख्यमंत्री ने हथकरघा संघ को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है.
http://कोरोना संक्रमण जांच के लिए जिले से भेजे गए सभी 16 नमूने निगेटिव







