नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या 16 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. आराध्या को सोशल मीडिया पर उनके फैंस जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर छाए आराध्या के इस वीडियो में वे जय सिया राम की भक्ति से सराबोर गाना गा रही हैं. ये वीडियो दिवाली का बताया जा रहा है. वीडियो में आराध्या एथनिक लुक में दिख रही हैं. आराध्या सिंगिंग के साथ डांस भी कर रही हैं.
http://हिना ने शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें, देखिए दिलकश अंदाज
आराध्या का ये वीडियो बेहद क्यूट है. वीडियो में आराध्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस को आराध्या का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. बिग बी ने आराध्या की 1 साल से लेकर 9 साल तक की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- हैप्पी बर्थडे आराध्या…all my love. मालूम हो, आराध्या बिग बी की लाडली हैं. दोनों साथ में जबरदस्त बॉन्ड शेयर करते हैं.
http://मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
I guess now’s the best time to share this video of Aaradhya singing a devotional song for Diwali.
Happy Birthday Aaradhya! pic.twitter.com/DB48Y9L6qT
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) November 15, 2020










