नई दिल्ली. निर्देशक अमीन हाजी की फिल्म ‘कोई जाने ना’ का नया गाना ‘हरफनमौला’ रिलीज हो गया है. रिलीज होने के साथ ही ‘हर फन मौला’ गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. गाने में आमिर खान और एली अवराम का रोमांटिक अंदाज और दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. आमिर और एली ने अपने हॉट डांस नंबर ने आग लगाई हुई है. गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है.
http://रहें अलर्ट : फ्लिपकार्ड से मंगाया ग्राफिक्स टेबलेट, निकली पानी की बोतल
जिसमें आमिर खान का डांसिंग अवतार और कूल लुक देखने को मिल रहा है. गाने में आमिर खान के एली अवराम संग डांस मूव्ज देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 55 साल के होंगे. एली संग उनके डांस मूव्ज उतने ही कातिल लग रहे हैं जितने की एक्ट्रेस के. फैंस कमेंट करते हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तारीफ कर रहे हैं. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. इसके अलावा गाने को जारा खान और विशाल ददलानी ने गाया और इसका म्यूजिक तनिश्क बागची ने दिया है. देखिए वीडियो-
http://477 नग हीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार










