আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छेड़छाड़ से त्रस्त महिला ने युवक को लगाई आग, फिर हंसिया से किया वार

Published on: October 2, 2022
---Advertisement---

मुंगेली. छेड़छाड़ से त्रस्त एक महिला ने युवक पर पहले तो पेट्रोल डालकर आग लगाई, फिर हंसिया से उस पर वार कर दिया. जिससे युवक बुरी तरह घायल हुआ है. जानकारी के अनुसार रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाला जितेंद्र साहू (36) बुधवारी बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है. उसी बाजार में पीड़िता भी सब्जी की दुकान लगाती है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जितेंद्र लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था. फोन पर भी गंदी गंदी बातें करता था. बाजार में किसी के सामने कुछ भी कहने लगता था. इसलिए वह काफी परेशानी थी. रविवार दोपहर को भी जितेंद्र सब्जी की दुकान लगाने पहुंचा था. पीड़िता वहां पहले से मौजूद थी.

https://स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ टॉप पर

युवक जैसे ही अपनी दुकान के पास पहुंचा, महिला पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गई और उसने युवक पर पेट्रोल छिड़क दिया. बाद उस पर आग लगा दिया. फिर युवक जब भागने की कोशिश करने लगा तो महिला ने हंसिए से भी उस पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के वक्त आस-पास के लोग मौजूद थे. उन्होंने किसी तरह से महिला को शांत कराया. वहीं युवक की आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया.

https://VIDEO : शेर के साथ समय बिताती नजर आईं प्रिया प्रकाश वारियर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now