महासमुंद. जिला मुख्यालय के समीप अरंड रेलवे स्टेशन एवं अरंड बस्ती में चार हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है. बहरहाल, वन विभाग की टीम ग्रामीणों को लगातार अलर्ट करने में जुटी है. हाथी कॉरिडोर के ठंडे बस्ते में जाने का अंजाम अब जिलेवासी भुगत रहे हैं. हाथी लगातार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें जान से मार रहे हैं. बावजूद हाथियों को मात्र खदेड़ने का काम ही वन विभाग कर रहा है. विगत तीन दिनों से गरियाबंद की ओर प्रस्थान कर चुके हाथी एक बार पुनः महासमुंद क्षेत्र पहुंच चुके हैं.
https://पति की अनोखी अर्जी- ‘पत्नी रोज नहाती नहीं, मुझे तलाक चाहिए’
आज सुबह ही शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर ग्राम अरंड एवं अरंड रेलवे स्टेशन में चारों हाथियों को चहल-कदमी करते देखा गया है. हाथियों को देखकर ग्रामीण एक बार पुनः दहशत में हैं. इधर, वन विभाग को इसकी जानकारी मिलते ही वन मण्डलाधिकारी सहित परिक्षेत्र अधिकारी हाथी क्षेत्र में गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं. ज्ञात हो कि जिले में हाथियों के लगातार चहलकदमी के बाद हमलों से मौतों का सिलसिला जारी है पर प्रदेश का वन विभाग हाथी समस्या का समाधान तलाशने की बजाए मात्र मुआवजा बांटकर ही अपने कर्तव्य की इतिश्री करते दिख रहे हैं.
https://डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपए से कम







