महासमुंद. 21 हाथियों के दल ने छपोराडीह में धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. हाथी भगाओ फ़सल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि यहां गजानंद पटेल, चेतन साहू, बेदराम ध्रुव, रथराम साहू, पुरुषोत्तम साहू, सियाराम यादव के लगभग 6 एकड़ खेतों की धान फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. गुरूवार शाम करीब साढ़े 6 बजे हाथियों का दल लहंगर के मरघट नाला के पास से सड़क पार कर पीढ़ी या मोहकम की तरफ जा रहे थे,
http://आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में की कटौती, अर्थव्यवस्था में जान फूंकने किए कई ऐलान
पर अचानक दिशा बदलकर पीढ़ी बांध को पार करते हुए छपोराडीह के नाला किनारे लगे खेतों में पहुंचकर धान की फ़सलों को नुक़सान पहुंचाया. बाद हाथियों का दल सुबह बांसकुड़ा जंगल की तरफ़ बढ़ा. जानकारी मिलने पर महुआ बीनने गए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार हाथियों के दल को अभी लहंगर, गुडरुडीह के बीच कुकरीगुड़ा जंगल के आसपास देखा गया है. ग्राम लहंगर, गुडरुडीह, बासकुड़ा, बिरबिरा, छपोराडीह और आसपास के गांवों को सतर्क किया गया है.
http://कोरोना के फिर मिले 3 नए मरीज, प्रदेश में अब 13 एक्टिव केस
http://टूल्लू पंप से पानी खींचने पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही काटा जाएगा नल कनेक्शन : नपाध्यक्ष







