আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शहर के नजदीक पहुंचा 19 हाथियों का दल, एक महिला को किया घायल

Published on: May 4, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. भोजन-पानी की तलाश में हाथियों का दल अब आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर रहे हैं. पिछले 2 दिनों से बम्हनी के सीताफल बगीचे में पड़ाव डाले 19 हाथियों का दल आज सुबह शहर के करीब पहुंच गया था. अब यह दल गौरखेड़ा के जंगल पहुंच गया है. हाथियों का दल आज सुबह पीएचई कॉलोनी के पीछे पहुंच गया. इन्हे देखने भीड़ उमड़ पड़ी. हाथियों के दल को वन अमला और पुलिस ने खदेड़ना प्रारंभ किया. हाथियों का दल नहर किनारे भलेसर मुक्तिधाम की सड़क पार करते हुए आगे बढ़े. हाथियों का दल सितली नाला पार कर पिटियाझर की ओर बढ़ने लगे. इसी दौरान खेत में काम कर रही सुभाष नगर निवासी एक महिला को दंतैल ने सूंड से मार दिया. जिससे उन्हे हल्की चोटें आई है. पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. वर्तमान में हाथियों का दल गौरखेड़ा के जंगल में जमे हैं.

http://शराब दुकान खुलते ही खरीदने टूट पड़े लोग, बढ़ी हुई कीमत में बिक रही

श्रम विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

महासमुंद. छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के हेल्पलाइन नम्बर संबंधित सूचना जारी किया गया है. देश एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगातार फोन काफी संख्या में आ रहे हैं। हेल्पलाइन नंबरों के लगातार व्यस्तता को देखते हुए वर्तमान में 3 हेल्पलाइन नंबर को बढ़ाकर 7 कर दी गई है, जो कि 30 लाइनों के साथ संचालित होगी. यह सभी नंबर सभी राज्यों के लिए उपलब्ध रहेगी. सभी राज्यों के लिए (24×7) स्टेट हेल्पलाइन नंबर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 एवं 88277-73986 हैं। सीमित अवधि के लिए (प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक) हेल्पलाइन नंबर उत्तरप्रदेश (75878-21800), (96858-50444), दिल्ली और हरियाणा (74772-13986), बिहार (88199-53807), पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्य (83494-68006) है.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले, अब 21 एक्टिव केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now