महासमुंद. जिले में मंगलवार को रिकार्ड 468 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें विकासखंड महासमुंद से 217, पिथौरा से 79, बागबाहरा 69, सरायपाली से 63, और पिथौरा से 40 हैं. वहीं 85 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. जिले में अब तक कुल 12119 कोरोना पॉज़िटिव आए हैं जिनमें से 9844 स्वस्थ्य हो चुके हैं. जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2103 है. जबकि अब तक 172 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के रिकार्ड 209 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. सबसे ज्यादा 84 मरीज़ बलौदाबाजार विकासखण्ड से है. शहर और ग्रामीण दोनों मिलाकर एक ही दिन में 84 लोगों को कोरोना ने शिकार बनाया है.
http://कोरोना : 10वीं-12वीं के अनुपस्थित परीक्षार्थियों को विशेष परीक्षा में बैठने की होगी अनुमति
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि बलौदाबाजार के बाद दूसरा सबसे ज्यादा 62 मरीज़ सिमगा विकासखण्ड, 38 भाटापारा विकासखण्ड, 17 बिलाईगढ़ विकासखण्ड, 6 मरीज़ कसडोल और 2 मरीज़ पलारी से मिले हैं. डॉ सोनवानी ने बताया कि आज 3180 लोगों की कोरोना जांच की गई. लक्ष्य से 171 प्रतिशत अधिक जांच की गई है. टीकाकरण कार्य मे भी तेजी आई है. लगभग 11 हज़ार लोगों को आज टीका लगाया गया है. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11207 तक पहुंच गई है. फिलहाल 1048 लोग सक्रिय मरीज़ हैं. जिनका कोविड केयर अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है.
http://निरीक्षकों समेत 29 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, आदेश जारी







