আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक गिरफ्तार

Published on: September 13, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस ने रविवार दोपहर एक मकान में जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कॉलेज रोड आश्रम कॉम्प्लेक्स के पास एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक को पकड़ा. सूत्रों के अनुसार जिस्मफरोशी का काम होमगार्ड की एक महिला द्वारा कराया जा रहा था. डीएसपी नारद सूर्यवंशी ने कहा कि जिले में तुमगांव में ही पीटा एक्ट अधिसूचित है. इस वजह से पकड़े गए लोगों के विरुद्ध धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है.

http://मुख्यमंत्री भूपेश ने ‘कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर किया रवाना


चोरी का आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद. जिले के बागबाहरा स्थित एक प्रतिष्ठान में 8-9 सितंबर की दरम्यानी रात चोरी हो गई. चोरी की घटना सीसी टीवी में रिकार्ड हो गई. आरोपी युवक के सीने में टैटू बना हुआ पुलिस को नजर आया. मामले में पुलिस ने खोजबीन शुरु की. शुक्रवार को मुखबिर से इसी हुलिए के संदेही की जानकारी मिलने पर युवक को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई. जिसके बाद संदेही तुकेश ठाकुर उर्फ फंटूस ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

http://‘छोटे रफी’ की आवाज के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, शेयर किया VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now