नई दिल्ली. केंद्र सरकार एक स्कीम चला रही है. इस स्कीम के तहत आप सस्ते सोने की खरीदारी कर सकते हैं. ये केंद्र सरकार की सॉवरेन बॉन्ड योजना है. इस योजना के तहत 4,677 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर सोने को खरीद सकते हैं. वहीं ऑनलाइन खरीदते हें तो इस पर 500 रुपए प्रति 10 ग्राम या या 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. इस सोने को बॉन्ड के तौर पर खरीदा जा सकता है. मतलब ये कि आप इसे ज्वेलरी की तरह पहन नहीं सकते हैं. ये एक तरह का निवेश है. वित्त वर्ष 2021 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज 8 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी. यह सब्सक्रिप्शन के लिए 12 जून तक खुली रहेगी.
http://एचआरडी मंत्री का ऐलान- 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
निवेश के लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत सोने की बिक्री बैंकों के अलावा डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए होती है. बता दें कि सोने की कीमत रिजर्व बैंक तय करता है. बीते दिनों रिजर्व बैंक ने कहा था कि अप्रैल से लगातार 6 महीने तक इसकी कीमत जारी की जाएगी. मतलब ये कि सितंबर तक 6 बार गोल्ड सॉवरेन बॉन्ड में पैसे लगाने का मौका है. इस स्कीम की कुछ शर्तें भी हैं. उदाहरण के लिए कम से कम एक ग्राम सोने की खरीदारी करनी होगी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड को खरीदा जा सकता है. आप इस स्कीम में निवेश कर टैक्स भी बचा सकते हैं.
http://FIR के विरोध में धरना, तख्ती में लिखा- ‘प्रशासन की तानाशाही से डरने वाले नहीं’










