আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरपंच समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Published on: October 8, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र में हुई एक संदिग्ध मौत के बाद सरपंच के सहयोग से आनन-फानन में दाह संस्कार किए जाने की शिकायत के बाद जांच में शिकार हेतु लगाए गए करंटयुक्त जीआई तार में फंसकर मौत होना पाए जाने से पुलिस ने सरपंच सहित कुल तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार विगत 14 सितम्बर को भंवरपुर पुलिस चौकी में ग्राम सलखण्ड निवासी कमल सिदार ने अपने छोटे भाई ओमप्रकाश सिदार की मौत गांव के प्रहलाद साहू द्वारा घर में शिकार हेतु बिछाए गए तार की चपेट में आने से हो गई पर प्रहलाद और उनके साथियों ने जबरन दबाव बनाकर मृतक का दाह संस्कार करवा दिया.

http://केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन

सूचना के बाद भंवरपुर एएसआई दुलार सिंह यादव ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि ओमप्रकाश की मौत करंट से ही हुई थी. जांच में पता चला कि गांव के प्रहलाद साहू अपने घर के पीछे बाड़ी खेत में जंगली जानवर के लिए लोहे का तार लगाकर बिजली करंट प्रवाहित करता था क्योंकि करंटयुक्त तार से उसके खेत बाड़ी में कोई वन्य प्राणी नहीं घुस पाता था. बताया जाता है कि उक्त घटना के करीब एक माह पूर्व भी एक सियार इसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मारा गया था. बाद से प्रहलाद साहू जान बूझकर अपने खेत बाड़ी में लगे बोर पंप हाउस से तार से करंट लगाया था. जिससे गांव के ओमप्रकाश सिदार उक्त करंट की चपेट में आ गया. बताया जाता है कि करंट की चपेट में आने से बोर पंप हाउस बाड़ी के पास गिरा पड़ा था.

http://WHO की चेतावनी- कोरोना बढ़ा तो हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा



जिसे गांव के प्रहलाद साहू, नंद कुमार साहू, सरपंच बनवारी जगत एक राय होकर ओमप्रकाश सिदार के भाई कमल सिदार को साथ में लेकर स्कार्पियो वाहन में इलाज कराने के बहाने ले गए तथा पिरदा के पास से ओमप्रकाश को मृत हो जाना बताकर वापस ग्राम सलखंड लाकर मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर ओमप्रकाश के शव को बिजली करंट से मृत्यु होना जानकर भी बगैर किसी को सूचना दिए साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को श्मशान घाट ले जाकर दाह संस्कार करवा दिया. उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों प्रहलाद साहू पिता सरजू प्रसाद साहू (52), नंदकुमार साहू पिता बेदराम साहू (36), बनवारी जगत पिता हीरासिंग जगत (30) सभी निवासी सलखंड के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा 304, 201, 34 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर लिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now