महासमुंद/खल्लारी. ग्राम खट्टी में एक पोल्ट्री सेंटर में खरीददारों की भीड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अचानक पहुंच गई. जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बाद भी पोल्ट्री संचालक देरशाम तक दुकानदारी चलाते मिला. लॉकडाउन के दौरान जहां पोल्ट्री सेंटर में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था वहीं बिना मास्क लगाए लोग मुर्गा खरीद रहे थे. टीआई दीपा केंवट के साथ पहुंचे युवा प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव ने खरीददारों को फटकार लगाते हुए जहां मास्क लगाकर घरों से निकलने की समझाइश दी. वहीं पोल्ट्री संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ ही महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की.
http://विभिन्न कार्यों के लिए विधायक के प्रयास से पांच लाख 40 हजार की मिली स्वीकृति
पुलिस के अनुसार युवा प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव, टीआई दीपा केंवट अपनी टीम के साथ 18 मई को ग्राम खट्टी की ओर पेट्रोलिंग पर निकले थे. इसी दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम खट्टी में गोविंद साहू का पोल्ट्री सेंटर खुला मिला. जहां एक दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ जमा थी. सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते हुए और बिना मास्क के ये लोग चिकन खरीद रहे थे. जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर गोविंद साहू के खिलाफ धारा 188, 269, 270 व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
http://ग्रामीण के घर की बाड़ी से गांजे के 21 हरे-भरे पौधे बरामद







