আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मांग नहीं मानी तो सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएगा पूरा बाजार’

Published on: May 16, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. चेम्बर आफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन से सप्ताह में लगातार पांच दिन सभी दुकानों को खोलने की अनुमति मांगी है. अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने सोमवार से बाजार की सभी दुकानों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने की घोषणा की है. चेम्बर अध्यक्ष शंभू साहू ने अपर कलेक्टर शरीफ मोहम्मद को ज्ञापन सौंपते हुए अनुमति मांगी है. सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नियम के तहत वे सप्ताह में दो दिन ही दुकान खोल रहे हैं. अन्य जिलो में सप्ताह में पांच दिनों तक व्यावसाय करने की छूट प्रदान की गई है.

http://सीईओ बोले- मजदूरों के लिए नहीं मिला है शासन से कोई फंड, हम कुछ नहीं कर सकते

दुकानें बंद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इससे ना ही दुकान का किराया निकल पा रहा है और ना ही कर्मचारियों का वेतन दे पा रहे हैं. प्रशासन से अपील की है कि अगर उन्हें पांच दिन खोलने की अनुमति प्रदान नहीं की जाती है तो वे आगामी सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बाजार के सभी व्यावसायी दुकानें बंद कर देंगे. बता दें कि प्रशासन ने शहर में सभी दुकानों को खोलने के लिए सप्ताह में दो दिन निर्धारित किया है. इसमें भी दुकान सुबह 9 से 2 का समय निर्धारित किया गया है.

http://सरकार को साहूकार नहीं, मां की तरह व्यवहार करना होगा : राहुल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now